Tansa City One

JMM ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया, कांग्रेस के साथ गठबंध में है पार्टी

0

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को कहा कि वह 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा। इसके साथ ही एक और विपक्षी दल मुर्मू के पक्ष में खड़ा हो गया है। मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल भी हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन में है।

इससे पहले, मुर्मू ने झारखंड का दौरा किया था और देश के सर्वोच्च पद के लिए सोरेन सरकार का समर्थन मांगा था। उन्होंने अपने चुनाव के लिए सत्तारूढ़ आदिवासी पार्टी झामुमो और राज्य में भाजपा विधायकों व सांसदों से भी समर्थन मांगा था। उन्होंने राज्य में एनडीए विधायकों और सांसदों के अलावा झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन से मुलाकात भी की थी। 

मुर्मू और सोरेन दोनों आदिवासी नेता हैं और संथाल जातीय समूह से ताल्लुक रखते हैं। इस समूह की झारखंड के साथ-साथ ओडिशा में भी बड़ी आबादी है। मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। 

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech