Tansa City One

Monkeypox: नोएडा-गाजियाबाद में मंकीपॉक्स के तीन संदिग्ध केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

0

दिल्ली से सटे नोएडा में बुधवार को मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। आज यानी बुधवार को नोएडा और गाजियाबाद में मंकी पॉक्स के तीन संदिग्ध केस मिले हैं। 47 वर्षीय मरीज ने कल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया है, जिसके बाद उसके नमूने लिए गए।

एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘सैंपल टेस्ट के लिए लखनऊ भेजे गए हैं और मरीज इस समय घर में आइसोलेट कर दिया गया है। टेस्ट के परिणाम आने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि की जा सकती है।’ उसकी ट्रैवल हिस्ट्री का पता किया जा रहा है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोविड अस्पतालों में मंकीपॉक्स प्रभावित मरीजों के लिए कम से कम 10-10 बिस्तर आरक्षित रखे जाएं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में इसे लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। 

      उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश के कोविड अस्पतालों में न्यूनतम 10 बेड सिर्फ मंकीपॉक्स से प्रभावित मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक आम लोगों को सही जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech