Yahoo ने भारत के लिए अपने 2021 ईयर इन रिव्यू (YIR) की घोषणा की है। इस साल भारतीय यूजर्स ने क्या खोजा, यह जानने के लिए सर्वे किया गया। उसके मुताबिक, भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक्रियता बरकरार है। उन्हें आज भी इटरनेट पर सबसे अधिक खोजा जा रहा है। इसके बाद क्रिकेटर विराट कोहली का नंबर आता है। वह दूसरे स्थान पर हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह तीसरे स्थान पर रहीं। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
2021 के टॉप न्यूजमेकर कैटेगरी में ‘इंडियन फार्मर्स प्रोटेस्ट (किसान आंदोलन)’ नंबर वन रहा। शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान ने हाल ही में एक नशीले पदार्थ के मामले में सुर्खियों में रहने के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। ‘2021 भारत का केंद्रीय बजट’, राज कुंद्रा और ब्लैक फंगस ने इस श्रेणी में तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
‘मोस्ट सर्च्ड मेल सेलेब्रिटीज’ कैटेगरी में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला सबसे ऊपर हैं। अभिनेता सलमान खान ने दूसरा स्थान हासिल किया, उसके बाद अल्लू अर्जुन तीसरे स्थान पर रहे। पुनीत राजकुमार और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
करीना कपूर महिला हस्तियों में टॉप पर
अभिनेत्री करीना कपूर 2021 की भारत की शीर्ष खोजी गई महिला हस्ती थीं। कैटरीना कैफ अपनी सफल फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। सूची में प्रियंका चोपड़ा जोनास, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं।
नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार
नरेंद्र मोदी ‘मोस्ट सर्च्ड पॉलिटिशियन ऑफ 2021’ की सूची में सबसे ऊपर हैं। ममता बनर्जी ने पिछले साल से अपनी स्थिति में सुधार किया और दूसरे नंबर पर आ गई। राहुल गांधी तीसरे स्थान पर और अरविंद केजरीवाल चौथ स्थान पर रहे। वहीं, बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह पांचवें स्थान पर हैं।
एलोन मस्क ने ‘मोस्ट सर्चेड बिजनेस पर्सन’ के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद मुकेश अंबानी का नाम आता है। बिजनेस मैग्नेट बिल गेट्स तीसरे स्थान पर रहे। उसके बाद रतन टाटा और बिग बुल राकेश झुनझुनवाला शीर्ष 5 में रहे।
विराट कोहली को भी खोज रहे हैं लोग
विराट कोहली ‘सबसे अधिक खोजी जाने वाली भारतीय खेल हस्तियों’ की श्रेणी में सबसे ऊपर हैं। उसके बाद एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा तीसरे स्थान पर थे। सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
सर्वे के मुताबिक, सर्वाधिक खोजी गई फिल्में, टीवी शो और ओटीटी सीरीज श्रेणी में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सूची में सबसे ऊपर है और उसके बाद ‘राधा कृष्ण’ दूसरे स्थान पर है। इस सूची को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘मनी हीस्ट – सीजन 5’ और ‘शेरशाह’ ने राउंड ऑफ किया था।
‘सर्वाधिक खोजी गई क्रिप्टोकरेंसी’ श्रेणी में, बिटकॉइन, डॉगकोइन, शीबा इनु, एथेरियम, यूनिस्वैप ने शीर्ष पांच में जगह बनाई।