Tansa City One

आ गई राजस्थान की बारी! CWC के बाद राहुल गांधी ने गहलोत से घर पर की मीटिंग; प्रियंका भी मौजूद

0

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, करीब सवा घंटे तक चली इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी मौजूद थे। यह बैठक कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग के बाद राहुल गांधी के आवास पर बुलाई गई थी। 

हालांकि, इस बैठक के बारे में पूछे जाने पर माकन ने मीडिया से कहा, ‘कुछ खास नहीं था। यह रूटीन बैठक थी।’ माना जा रहा है कि इस बैठक में संभावित कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है। 

राजस्थान में गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच तनातनी से जुड़ा विवाद पिछले कई महीनों से चल रहा है। पायलट गुट की मांग रही है कि उन्हें मंत्रिमंडल विस्तार और बोर्डों-निगमों की नियुक्तियों में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जाए। 

कलह से तंग आए राहुल गांधी!

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनके हितों के लिए लड़ाई लड़े और आपस में नहीं लड़े। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि कौन किस पद पर है, बल्कि लोग चाहते हैं कि कांग्रेस एकजुट होकर लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने, वंचित वर्गों के अधिकार की लड़ाई लड़े।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech