Tansa City One

प्रति व्यक्ति आय में गुजरात से पीछे हुआ महाराष्ट्र,

0

मुंबई – महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से राज्य विधानमंडल के आखिरी मानसून सत्र में पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। इसमें सामने आया है कि देश में प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेलंगाना जहां शीर्ष पर है तो वहीं महाराष्ट्र छठें स्थान पर खिसक गया है, इसमें सामने आया है कि गुजरात महाराष्ट्र से आगे है। आर्थिक सर्वेक्षण में सामने आई यह तस्वीर चुनावों में महायुति सरकार के घटक दलों के सिरदर्द बन सकती है। लोकसभा चुनावों में महाविकास आघाडी ने महाराष्ट्र का विाकस नहीं होने और राज्य से उद्योग-धंधे गुजरात जाने को मुद्दा बनाया था। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने डायमंड के कारोबार के सूरत शिफ्ट होने और सेमीकंडक्टर को प्लांट गुजरात जाने पर बीजेपी और एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को घेरा था।

महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में सामने आया है कि राज्य प्रति व्यक्ति आय में छठवें नंबर पर है। महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति की आय 2,52,389 रुपये बताई गई है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में तेलंगाना पहले नंबर पर है तो वहीं दूसरी नंबर पर कर्नाटक और फिर हरियाणा है। महाराष्ट्र के गुजरात के पीछे खिसकने पर महाविकास आघाडी की तरफ से मुद्दा बनाया जा सकता है। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 2021-22 में बड़े उछाल के बाद महाराष्ट्र का विकास इंजन धीमा हो गया। यह स्लाइडिंग मोड पर है। महामारी में अर्थव्यवस्था तो बनी लेकिन बची भी और कायम भी रही। इसके बाद इसके बढ़ने की उम्मीद थी, शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। यह चिंता का कारण होना चाहिए। वित्तीय वर्ष 2021 – 2022 और पिछले आर्थिक सर्वेक्षण में में महाराष्ट्र प्रति व्यक्ति आय के मामले में पांचवें नंबर पर था। तब कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा और तमिलनाडु उससे आगे थे। पिछले आर्थिक सर्वेक्षण में सामने में महाराष्ट्र के लोगों की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई थी। यह वित्तीय वर्ष 2021 – 2022 के मुकाबले 2,15,233 रुपये से बढ़कर 2,42,247 रुपये हो गई थी। इस बार के आर्थिक सर्वेक्षण में भी प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2,52,389 रुपये हुई है, लेकिन राज्य गुजरात से पीछे हो गया है।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech