Tansa City One

रश्मिका मंदाना इंस्टाग्राम अकाउंट वीडियो शेयर किया।

0

मुंबई – हाल ही में रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ फोटोज शेयर की हैं। ये उनकी टोक्यो ट्रिप के दौरान की तस्वीरें हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस शॉपिंग करते हुए, खाना एन्जॉय करते हुए और दोस्तों के साथ मस्ती करती हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही वो जमकर पोज भी दे रही हैं। लेकिन हमारा ध्यान उनकी उस फोटो पर अटक गया, जिसमें रश्मिका ओवर साइज्ड व्हाइट जैकेट में दिखाई दे रही हैं। ये जैकेट देखकर ऐसा लगा जैसे इसे हमने पहले भी देखा है। थोड़ा रिसर्च किया तो ये जैकेट हमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेड विजय देवरकोंडा के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी दिखाई दे गई। १० हफ्ते पहले विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वो न्यू ईयर के मौके पर विदेश से एक वीडियो जारी कर पैंâस को नए साल की बधाई दे रहे थे। इस वीडियो में विजय देवरकोंडा के हाथ में जो जैकेट थी, वो हूबहू अब रश्मिका के पास दिखाई दी।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech