Tansa City One

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार

0

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार हैं। एक्टिंग के साथ-साथ प्रियंका बढ़िया फिल्मों को भी प्रोड्यूस करती हैं। मंगलवार को प्राइम वीडियो के इवेंट ‘आर यू रेडी’ में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की थी। यहां उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर तले बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘वीमेन ऑफ माय वर्ल्ड’ का ऐलान किया। जल्द आने वाली इस डॉक्यूमेंट्री में एक महिला की कहानी दिखाई जाएगी, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर तय करती है और उन औरतों से मिलती है, जिन्होंने अपनी जिंदगी में हिंसा झेली है। प्रियंका ने अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स तले इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोड्यूस किया है। इसमें उनका साथ Awedacious Originals ने दिया है। डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन अजितेश शर्मा कर रहे हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म को बनाने के अपने पैâसले पर बात की।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech