Tansa City One

विवेक ओबेरॉय ने खरीदी महंगी कार

0

कुछ दिन पहले दिवाली के मौके पर दुबई में एक आलीशान घर खरीदने के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अब एक महंगी रोल्स रॉयस कार खरीदी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कार खा वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने पिता के साथ कार से भी यात्रा की।

विवेक ओबेरॉय ने सिल्वर ग्रे रोल्स रॉयस कार खरीदी है। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिखाई। उन्होंने पार्किंग से कार निकाली और अपनी अपनी मां, पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका अल्वा काे बैठाया और फिर चारों ने नई कार में सफर का आनंद लिया। विवेक ने कैप्शन में लिखा, “सफलता अलग आकार और साइज में आती है और ये कुछ इस तरह दिखाई दे रही है। बहुत ज्यादा धन्य और खुशकिस्मत हूं कि मैं इस पल को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं।”

अभिनेता विवेक ओबेराय काे उनके पिता सुरेश ओबेरॉय ने गले लगा लिया। इस वीडियो पर फैन्स ने भी खूब कमेंट्स किए। ‘आपकी सफलता देखकर मुझे अच्छा लग रहा है’, ‘आप इस खुशी के हकदार हैं’, ‘आगे बढ़ते रहो’ जैसे कमेंट्स फैन्स ने किए हैं। राखी सावंत ने फायर इमोजी भी कमेंट किया है। विवेक ओबेरॉय का रियल एस्टेट में काफी निवेश है। वह फिल्म निर्माण से भी पैसा कमाते हैं। उनके पास पहले भी लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज जैसी कारों का कलेक्शन है।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech