Tansa City One

कार्यवाहक मुख्यमंत्री सातारा में माता जननी देवी का दर्शन कर मुंबई लौटे

0

मुंबई, 01 दिसंबर । महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को सातारा में अपनी कुलदेवी माता जननी देवी का दर्शन करके मुंबई लौट आये हैं। वह आज शाम को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राकांपा (एपी) के अध्यक्ष अजीत पवार के साथ बैठकर भावी मंत्री समूह के बारे में चर्चा करेंगे।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे थकान महसूस होने के बाद सातारा स्थित अपने मूल गांव दरे गांव में चले गए थे। शनिवार को एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तेज बुखार था, इसलिए डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल जांच के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। शिंदे की तबीयत बिगड़ने की खबर लगते ही भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने आज फोन पर एकनाथ शिंदे से संपर्क करके उनकी तबीयत के बारे में पूछताछ की थी। इसके बाद शिंदे दरे गांव में स्थित माता जननी देवी का भी दर्शन किया।

इसके बाद शिंदे ने सातारा में पत्रकारों को बताया कि जनता ने एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत देकर विश्वास व्यक्त किया है। अब हम जनता को क्या देंगे, यह महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के निर्णय का हमने पहले ही समर्थन किया है। इसके बाद शिंदे सातारा से मुंबई आ गए हैं।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech