Tansa City One

भाजपा का राज्यव्यापी विशेष सदस्यता पंजीकरण अभियान 5 जनवरी काे : रवींद्र चव्हाण

0

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विशेष सदस्यता पंजीकरण अभियान रविवार 5 जनवरी को पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जाएगा। इस अवसर पर एक ही दिन में 25 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

भाजपा संगठन पर्व के प्रभारी रवींद्र चव्हाण ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि इस विशेष सदस्य पंजीकरण अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले नागपुर से करेंगे। भाजपा का हर कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, नेता, विधायक, सभी सडक़ों पर उतरेंगे, हर बूथ पर पहुंचेंगे और ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को भाजपा से जोडऩे का प्रयास करेंगे। इस अभियान के संबंध में बावनकुले द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार, प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता 250 से अधिक सदस्यों को पंजीकृत किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान में राज्य के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, नेता और पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech