Tansa City One

साकीनाका रेप-मर्डर केस: 25 दिनों से कन्नी काट रही थी महिला, बदला लेने को बर्बरता

0

मुंबई पुलिस ने साकीनाका बलात्कार-हत्याकांड में दाखिल किए गए अपने आरोपपत्र में कहा है कि आरोपी की पीड़िता से जान-पहचान थी लेकिन वह उससे कन्नी काट रही थी, इसी पर उसने उसका पीछा किया और उसपर हमला किया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल ने 28 सितंबर को डिंडोशी की सत्र अदालत में 345 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। उससे 18 दिन पहले 10 सितंबर को एक खड़े वाहन में आरोपी (45) ने 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया और लोहे की छड़ से उसके गुप्तांगों पर प्रहार किया था।

महिला ने उसके अगले दिन राजवाड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया क्योंकि उसका बहुत खून बह गया था। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उस पर आईपीसी और अनुसूचित जाति और जनजाति उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 

सूत्रों का कहना है कि आरोपपत्र के अनुसार आरोपी ने महिला का पीछा किया क्योंकि वह 25 दिनों से उससे कन्नी काट रही थी। जब उस व्यक्ति ने उस महिला को देखा तो उसने गुस्से में उसपर हमला कर दिया। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा उस सुरक्षागार्ड का बयान भी आरोपपत्र में है जिसने महिला को घायल दशा में देखकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने इस मामले में कम से कम 77 व्यक्तियों का बयान दर्ज किया था। उनमें 24 बयान अहम गवाहों के हैं।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech