मुंबई – सोशल मीडिया पर एक ही चर्चा हो रही है और वो है अरमान मलिक और उनकी बीवियों की। ये तीनों ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ रहे हैं। पहले लोग इनके बारे में उतना नहीं जानते थे। जितना अब जानने लगे हैं। जिसके कारण इनके रिश्ते पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने दो बीवियों रखने और नेशनल टीवी पर इसका महिमामंडन करन के लिए लताड़ लगाई थी। अब तहलका उर्फ सनी आर्या की बीवी दीपिका आर्या ने भी इस पर रिएक्ट किया है। हालांकि कृतिका की मां ने उन्हें करारा जवाब भी दिया है।
अरमान मलिक को दो पत्नियां रखने पर दीपिका आर्या ने वीडियो बनाया और उसमें कहा, ‘पहले लोग गर्व करते थे कि हमारा बेटा मेडल जीतकर लाया है। हमारी बेटी मेडल जीतकर लाई है। लेकिन अब लोग इस पर गर्व करेंगे कि भाई हमारे बेटे धोखा नहीं दिया दो औरतों को। बाहर अफेयर नहीं चलाया। बाहर अफेयर चलाया, घर में बीवी रखी। दोनों को एक कर दिया। दो शादियां कर ली। हम ओटीटी में देख क्या रहे हैं, मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है। भाई बंदा दो बीवियों की एंट्री कराता है साथ में और सब हंसते हैं वाह… वाह… वाह। हमसे एक बीवी सम्भलती नहीं, भाई तू दो-दो लेकर बैठा है। तो उसका जवाब आता है कि भाई लोग बाहर अफेयर चलाते हैं। मर्द ऐसे होते हैं कि एक बाहर रखते हैं। एक घर में रखते हैं तो वो तो पाप कर रहे हैं ना। मैंने तो सामने रखा है। मैंने तो दोनों बीवियां ही साथ रख दीं। और बीवी की शक्ल पर साफ दिख रहा है कि यार जब उसको कुछ दिखा ही नहीं।’