Tansa City One

इधर सोनाक्षी की शादी, उधर बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी को रचित सिंह से हुआ प्यार!

0

मुंबई – सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 7 साल के रोमांस के बाद आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने रविवार, 23 जून को शादी कर ली। हालांकि, यह शादी केवल परिवार के बीच ही हुई, लेकिन सोनाक्षी और जहीर ने अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया। कथित तौर पर उन्होंने मुंबई के महंगे बास्टियन रेस्तरां में लगभग 1,000 लोगों की मेजबानी की, जहां उनका रिसेप्शन हुआ। इसमें सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड हुमा कुरैशी भी पहुंची थीं। उस रात उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी मौजूद थे। आइए बताते हैं रचित हैं कौन?

इस साल की शुरुआत में इंटरनेट पर ऐसी खबरें आने लगीं कि हुमा कुरैशी को प्यार मिल गया है। जिसकी बात हो रही है वह रचित सिंह हैं, जो मुंबई के एक फेमस एक्टिंग कोच और एक्टर भी हैं। रचित सिंह ने कथित तौर पर ट्रेनर के तौर पर आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वरुण धवन, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा और सैफ अली खान जैसे लोगों के साथ काम किया है।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech