Tansa City One

असम में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए हिमंत और सोनोवाल के बीच तनाव, दिल्ली से आया बुलाया

0

सूत्रों के मुताबिक सोनोवाल और सरमा की बैठक आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के महासचिव बी एल संतोष और अन्य नेताओं के साथ होने वाली है।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को शुक्रवार को नई दिल्ली बुलाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

असम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है। सूत्रों के मुताबिक सोनोवाल और सरमा की बैठक आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के महासचिव बी एल संतोष और अन्य नेताओं के साथ होने वाली है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे या नहीं। असम भाजपा के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने मीडिया से कहा, सोनोवाल और सरमा अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech