Tansa City One

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर

0
देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. हिमालय से बर्फीली हवाएं राजधानी समेत मैदानी इलाकों से टकरा रही हैं, जिसकी वजह से प्रचंड सर्दी ने जोर पकड़ लिया है.

दिल्ली, पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे की एक चादर सी बिछ गई है. बता दें कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार को भी गलन भरी शीट लहर का प्रकोप जारी रहा, जबकि घने कोहरे के चलते रेल परिचालन प्रभावित हुआ. दिल्ली में जबरदस्त शीत लहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई थी. यहां पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था. यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है.

कड़ाके की ठंड के बीच अधिकतर लोग अपने घरों के अंदर रहे और खुद को गर्म रखने के लिए हीटर चलाया और गर्म पेय पदार्थों का सेवन किया. राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही थीं. मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लिए भी गुरुवार और शुक्रवार के वास्ते ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस) से भी कम रहा.

https://twitter.com/AHindinews/status/1611138682496647168?t=pw5_mc7SJlv665TcAw2kmg&s=19

पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बठिंडा में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.7 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 5 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस जबकि मोहाली में 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भिवानी का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल का 6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 5.4 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का 6.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अंबाला का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने मध्य प्रदेश के छह संभागों और 15 जिलों में मध्यम से घने कोहरे का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

गुजरात के कच्छ जिले के नलिया गांव में राज्य का सबसे कम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बनासकांठा जिले में सबसे कम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद कांडला हवाई अड्डे पर आठ डिग्री सेल्सियस जबकि भुज, गांधीनगर और वल्लभ विद्यानगर में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा.

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech