जीवीएम स्पोर्ट्स इवेंट्स और एडवेंचर ने 23 और 24 अप्रैल 2022 को मुंबई के सभी स्कूलों के लिए एक इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसका संचालन भी खुद जीवीएम स्पोर्ट्स इवेंट्स और एडवेंचर द्वारा किया गया।
चेस टूर्नामेंट का आयोजन मुंबई सिटी डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के देखरेख में वालकेश्वर, गगनगिरी महाराज आश्रम परिसर में किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्ग के समूह थे। इस टूर्नामेंट में श्रीमती नयना रोगे द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया, जो नाथ गगनगिरी महाराज आश्रम की तीसरी पीढ़ी की हैं। इस कार्यक्रम ने बड़ी सफलता से उपलब्ध हासिल की।