Tansa City One

मुंबई समेत कई शहरों में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, 15 लोग डूबे

0

महाराष्ट्र समेत पूरे देश में भगवान गणेश का विसर्जन हो गया है। भक्तों ने नम आंखों के साथ बप्पा को विदाई दी और अगले साल जल्दी आने का वादा भी लिया। हालांकि भक्ति के इस माहौल में कुछ अप्रिय घटनाएं भी हुईं। मुंबई समेत कई शहरों को में बाप्पा के विसर्जन के दौरान भक्तों के डूबने की घटना सामने आई है।

दुनिया भर में बप्पा की भक्ति के लिए मशहूर मुंबई में बच्चों के डूबने की घटना हुई है। मायानगरी के वर्सोवा बीच पर भी 5 बच्चे समंदर में डूब गए। हालांकि इनमें से दो बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। तीनों बच्चों की तलाश रात भर जारी थी।

जानकारी के मुताबिक ये बच्चे नजदीकी वर्सोवा गांव के हो सकते हैं। उनकी उम्र लगभग 18 से 22 साल के बीच की बताई जा रही है। ऐसा ही हादसा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुआ है। गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 भक्त कल्याणी नदी में डूब गए। जिनमें एक महिला और चार पुरुष हैं। भक्ति के माहौल को ग़मगीन करने वाली यह घटना मसौली के सफदरगंज इलाके की है।

नहीं मिली लाश

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी की घटना में अभी तक डूबे हुए लोगों की लाश नहीं मिल पाई है। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया लेकिन किसी भी व्यक्ति का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। इलाके के नारायण धर पाण्डेय के घर पर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। जिसके विसर्जन के लिए कल परिवार कल्याणी नदी के तट पर गया था। लेकिन विसर्जन के दौरान यह हादसा हो गया।

भिंड में भी हादसा

विसर्जन के दौरान भिंड में भी चार बच्चे डूब गए हैं। जानकारी के अनुसार विसर्जन के बाद 4 बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। लेकिन गहरे पानी में चले जाने की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए। इस हादसे में दो सगे भाइयों की भी दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी 17 वर्षीय युवक की विसर्जन के दौरान कुएं में डूबने से मौत हो गई। युवक का पैर फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech