Tansa City One

मुंबई : अस्सिटेंट रजिस्टार हेतू सहायक लिपिक 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0

मुंबई । ठाणे पुलिस आयुक्त क्षेत्र में अंबरनाथ तहसील के बदलापुर में सहकारी संस्था के असिस्टेंट रजिस्टार ( पंजीकरण अधिकारी) आत्माराम चौधरी के लिए 60हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले कनिष्ठ लिपिक विजय सिंह अजब सिंह पाटील को 3जनवरी 2024को रिश्वत लेते हुए ठाणे भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के दस्ते ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इसके बाद ठाणे ब्यूरो ने बदलापुर पुलिस स्टेशन में 4जनवरी को सुबह एक बजे दोनों अधिकारियों पर रिश्वत लेने पर मामला दर्ज कराया है।ठाणे स्थित भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग की ओर से आज बताया गया है कि शिकायतकर्ता ने स्वयं तथा अपने वरिष्ठ के लिए गृह निर्माण संस्था पंजीकृत कराने के लिए जब संबंधित अधिकारी असिस्टेंट रजिस्टर आत्माराम से 3 जनवरी 2025 को जब संपर्क किया तब उन्होंने इसके लिए 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

इसके बाद जब आत्माराम से पुनः संपर्क करने पर उन्होंने राशि कम कर साठ हजार रुपए देने की बात कही थी। असिस्टेंट रजिस्टर आत्माराम ने यह राशि अपने सहायक और कनिष्ठ लिपिक विजय पाटील को सौंपने को कहा था। तय समय अनुसार जब 60 हजार रुपए की रिश्वत की राशि कनिष्ठ लिपिक विजय सिंह अपने वरिष्ठ अधिकारी और अस्सिटेंट रजिस्टार आत्माराम चौधरी के लिए ले रहे थे ठाणे ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए।इसके बाद विजय सिंह पाटिल और आत्माराम चौधरी के विरुद्ध 4जनवरी को तड़के एक बजे बदलापुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech