Tansa City One

मुंबई में रेप पीड़िता ने दम तोडा़, सीएम ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने का दिया आदेश

0

मुंबई के साकीनाका में निर्भया जैसे जघन्य रेप के बाद पीड़िता ने शनिवार को दम तोड़ दिया। गुरुवार की घटना के बाद पीड़िता ने 48 घंटे से ज्यादा संघर्ष किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

गुरुवार की घटना के बाद पीड़िता ने 48 घंटे से ज्यादा संघर्ष किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पीड़िता की राजावाड़ी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृहमंत्री वलसे पाटील और मुंबई सीपी हेमंत नगराले से बातचीत कर केस की जानकारी ली। मामले में आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिले, यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

इसी के साथ सीएम ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने का आदेश दे दिया है। आरोपी मोहन चौहान को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट में 21 सितंबर तक उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया। अगर पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आज शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से एक टीम भेजी जाएगी, जो पूरी घटना की जांच करेगी।

क्या है मामला

मुम्बई से गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां 30 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर लोहे के रॉड से गंभीर चोटें पहुचाईं। घटना के बाद से महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी।

घटना गुरुवार देर रात 3 बजकर 30 मिनट की है। मुम्बई पुलिस की कंट्रोल रूम को कॉल आया कि एक महिला मुम्बई के अंधेरी ईस्ट साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। जिसके बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित लड़की को मुंबई के राजावाडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय डीसीपी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुच कर मामले से जुड़ी जानकारी ली है। इसके साथ इस घटना में कुछ अन्य आरोपी शामिल हो सकते हैं, इस बाबत अलग अलग टीमें बनाई गई हैं, जो इस मामले की जांच कर रही हैं। मुम्बई पुलिस को शुरुआती तफ्तीश के बाद मुख्य आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार किया है।

हालांकि मुम्बई पुलिस को शक है कि महिला के साथ दुष्कर्म में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में जांच के साथ तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहन चव्हान महिला को पहले से जानता था। ऐसे में पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है जिससे कि यह पता चल सके कि आखिर महिला के साथ निर्मम तरीके से आखिर कितने लोगों ने बलात्कार किया है।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech