Tansa City One

लखनऊ : अवैध गैस गोदाम में ब्लास्ट, दो बच्चों समेत छह लोग घायल

0

लखनऊ, 06 दिसंबर । लखनऊ के दुबग्गा में शुक्रवार देर रात अवैध गोदाम में रसोई गैस की रिफिलिंग के दौरान तेज धमाका हुआ। हादसे में दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी है।

डीसीपी पश्चिम ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि लोगों से पता चला है कि मर्दापुर में रहने वाले रोहित गुप्ता के मकान में एक सप्ताह पहले रसोई गैस का अवैध गोदाम बनाया गया है। यहां पर शुक्रवार की रात को व्यावसायिक सिलेंडर से घरेलू सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। धमाका ​इतना जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। गोदाम की टीन उड़ी और दीवारों पर दरारें आ गई।

हादसे में आदर्श विहार ठाकुरगंज निवासी मजदूर मोहित गुप्ता, शोभित गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा और रंजीत के अलावा पड़ोसी मोहम्मद सिराज का बेटा मो. जीशान (05) और बेटी आयशा (07) घायल हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद गोदाम मालिक अशोक गुप्ता मौके से भाग निकला।

डीसीपी ने बताया कि फायर बिग्रेड और पुलिस की टीमें ने मौके से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर पाये हैं। उन्होंने बताया कि गैस विस्फोट हुआ, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं फटा है। सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech