Tansa City One

यूक्रेन के पूर्व सांसद की गोली मारकर हत्या

0

कीव – यूक्रेन की पूर्व सांसद इरीना फेरियन (60) की एक अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इरीना को यूक्रेनी भाषा को बढ़ावा देने के अपने अभियान के लिए जानी जाती हैं। इरीना फेरियन पर शुक्रवार को पश्चिमी शहर ल्वीव में हमले में गंभीर रूप से घायल हो चुकी पूर्व सासंद की अस्पताल में मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हमलावर की तलाश जारी है। हमलावर मौक से फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को अपने आधिकारिक ‘टेलीग्राम चैनल’ पर कहा, ‘सभी उपलब्ध निगरानी कैमरों की जांच की जा रही है और गवाहों से पूछताछ की जा रही है तथा कई जिलों का सर्वेक्षण किया जा रहा है।’ फेरियन 2012 से 2014 के बीच यूक्रेनी संसद की सदस्य रहीं और वे उन अभियानों के लिए सबसे अधिक जानी जाती थीं, जिनमें उन्होंने रूसी बोलने वाले यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा यूक्रेनी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए थे।

गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने शनिवार को जानकारी दी कि यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में रूस द्वारा बुनियादी ढांचे पर किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शुक्रवार को माइकोलाइव शहर पर रूसी हमले के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। शहर के मेयर अलेक्सेंडर सिएनकेविच ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर माइकोलाइव हमले के बारे में लिखा कहा कि एक मिसाइल अपार्टमेंट खंड के पास खेल मैदान में गिरा।

उन्होंने कहा, ‘‘रूस हर दिन अपने आतंक से साबित करता है कि ‘दबाव’ काफी नहीं है। जीवन का यह विनाश रोका जाना चाहिए। हमें अपनी सुरक्षा के लिए नए समाधानों की आवश्यकता है। रूस को दुनिया की ताकत का एहसास होना चाहिए। यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को कहा कि रूस ने रात में चार मिसाइल और 17 ड्रोन हमले किए, जिनमें से 13 ड्रोन मार गिराए गए।

About Author

Comments are closed.

Maintain by Designwell Infotech